तेरे निकट आ कर ही जाना ,
विरह -मिलन का खेल अनोखा।
उद्वेलित हैं प्राण पियासे,
अब तुझमें ही खो जाने को।
श्रीचरणों से दूर न करना,
नयनों के दर्पण में रहना।
भवरों के इस विकट जाल में,
निपट अकेली छोड़ न जाना।
अंतर के मंथन से,
तेरे ही दर्शन से,
जीवन ने पा लिया है,
एक अनोखा अर्थ।
कैसे हो जाने दूँ व्यर्थ,
उस सारी पीड़ा को?
जिस ने हर ली सारे बंधन,
मुक्त हुआ ये बंदी-मन॥
Showing posts with label poetry. Show all posts
Showing posts with label poetry. Show all posts
Saturday, July 31, 2010
Wednesday, December 30, 2009
बस तुम ही तुम
अन्तस की पीड़ा में तुम हो,
प्राणों का आलोड़न भी तुम।
जीवन की मधुरिम तानों में तुम,
अश्रु-कणों में उद्भाषित तुम।
उर में तुम ही, प्राणों में तुम,
नयनों की वाणी में तुम हो,
मेरे जीवन की दीप-शिखा तुम,
तुम हो मेरे प्राण-सुमन।
अर्थ दिया तुमने जीवन को,
तुमने ही आकार दिया।
जीवन के कण-कण में बसकर,
सपनों को आधार दिया।
पुष्पित- सुरभित इस जीवन के,
कण-कण में अब प्यार बसा।
जिसकी दिव्य आभा में धुलकर,
जगमग सब संसार हुआ।
प्राणों का आलोड़न भी तुम।
जीवन की मधुरिम तानों में तुम,
अश्रु-कणों में उद्भाषित तुम।
उर में तुम ही, प्राणों में तुम,
नयनों की वाणी में तुम हो,
मेरे जीवन की दीप-शिखा तुम,
तुम हो मेरे प्राण-सुमन।
अर्थ दिया तुमने जीवन को,
तुमने ही आकार दिया।
जीवन के कण-कण में बसकर,
सपनों को आधार दिया।
पुष्पित- सुरभित इस जीवन के,
कण-कण में अब प्यार बसा।
जिसकी दिव्य आभा में धुलकर,
जगमग सब संसार हुआ।
Monday, December 28, 2009
एक बार फिर.
एक बार जो फिर तुम आते !
स्नेह-घृत की बाती बन मैं,
मन-मंदिर के दीप जलाती!
तेरी राहों के कांटे चुन,
स्वयं पुष्प बन मैं बिछ जाती।
एक बार जो फिर तुम आते !
जूही की अनगिन कलियों से,
द्वारे बंदनवार सजाती।
तेरे क्लांत चरण-युगलों को,
अश्रु-जल से मैं पखारती।
एक बार जो फिर तुम आते!
मृणाल-दंड सी इन बाँहों का,
कंठ-हार तुझको पहनाती।
अपनी प्रीति के दृढ-पाश में,
तुझे बाँध मैं वारी जाती।
एक बार यदि फिर तुम आते !
स्नेह-घृत की बाती बन मैं,
मन-मंदिर के दीप जलाती!
तेरी राहों के कांटे चुन,
स्वयं पुष्प बन मैं बिछ जाती।
एक बार जो फिर तुम आते !
जूही की अनगिन कलियों से,
द्वारे बंदनवार सजाती।
तेरे क्लांत चरण-युगलों को,
अश्रु-जल से मैं पखारती।
एक बार जो फिर तुम आते!
मृणाल-दंड सी इन बाँहों का,
कंठ-हार तुझको पहनाती।
अपनी प्रीति के दृढ-पाश में,
तुझे बाँध मैं वारी जाती।
एक बार यदि फिर तुम आते !
Thursday, April 9, 2009
प्रश्नोत्तर
मौन हो गई मुखरित रागिनी ,
उर में संताप है व्याप गया।
हाय प्रिये , क्या ये ही चाहा ?
शिथिल हुई नयनों की भाषा,
सिमट गई प्राणों की आशा।
हाय प्रिये क्या ये ही चाहा ?
जन शून्य हुई विस्तृत अवनि,
भाव शून्य यह अन्तस्।
हाय प्रिये क्या ये ही चाहा ?
(और कुछ सालों बाद प्राण-प्रिय ने कहा.....)
क्यूँ मौन हुई मुखरित रागिनी?
कैसा संताप है व्याप गया?
काँप रहे क्यूँ अधर -सुमधुर?
शिथिल क्यूँ नयनों की भाषा?
उठो कि तुम ही हो जग-जननी,
उठो कि तुम हो शक्ति-पुंज।
सिंचित कर लो निज प्राणों को,
अखंड-तेजोमय दिव्य रश्मि से।
स्वयं बनो निज शक्ति-स्त्रोत तुम।
तम हर कर उजास बनों तुम,
मधुमय -मधुरिम श्वास बनों तुम,
मानवता की आस बनों तुम।
उर में संताप है व्याप गया।
हाय प्रिये , क्या ये ही चाहा ?
शिथिल हुई नयनों की भाषा,
सिमट गई प्राणों की आशा।
हाय प्रिये क्या ये ही चाहा ?
जन शून्य हुई विस्तृत अवनि,
भाव शून्य यह अन्तस्।
हाय प्रिये क्या ये ही चाहा ?
(और कुछ सालों बाद प्राण-प्रिय ने कहा.....)
क्यूँ मौन हुई मुखरित रागिनी?
कैसा संताप है व्याप गया?
काँप रहे क्यूँ अधर -सुमधुर?
शिथिल क्यूँ नयनों की भाषा?
उठो कि तुम ही हो जग-जननी,
उठो कि तुम हो शक्ति-पुंज।
सिंचित कर लो निज प्राणों को,
अखंड-तेजोमय दिव्य रश्मि से।
स्वयं बनो निज शक्ति-स्त्रोत तुम।
तम हर कर उजास बनों तुम,
मधुमय -मधुरिम श्वास बनों तुम,
मानवता की आस बनों तुम।
Sunday, March 22, 2009
चाहत
ज़िन्दगी सुमधुर तुझसे कुछ पल चुराना चाहती हूँ,
प्रियतम सानिध्य के कुछ पल जुटाना चाहती हूँ।
बनके पाँखी तेरे साथ प्रियतम,मैं विहरना चाहती हूँ।
स्वप्न से सुंदर परों को खोलकर,
संग तेरे अपने परों को तोलकर,
मुक्त -नीलाकाश के उसपार जाना चाहती हूँ।
ज़िन्दगी सुमधुर तुझसे कुछ पल चुराना चाहती हूँ,
प्रियतम सानिध्य के कुछ पल जुटाना चाहती हूँ।
दामिनी बन तेरे साथ प्रियतम मैं दमकना चाहती हूँ।
तुम बनों घनघोर घन ,
बनके मैं चपला चपल,
निश्शब्द शुभ्राकाश को मुखरित बनाना चाहती हूँ।
ज़िन्दगी सुमधुर तुझसे कुछ पल चुराना चाहती हूँ,
प्रियतम सानिध्य के कुछ पल जुटाना चाहती हूँ।
प्रियतम सानिध्य के कुछ पल जुटाना चाहती हूँ।
बनके पाँखी तेरे साथ प्रियतम,मैं विहरना चाहती हूँ।
स्वप्न से सुंदर परों को खोलकर,
संग तेरे अपने परों को तोलकर,
मुक्त -नीलाकाश के उसपार जाना चाहती हूँ।
ज़िन्दगी सुमधुर तुझसे कुछ पल चुराना चाहती हूँ,
प्रियतम सानिध्य के कुछ पल जुटाना चाहती हूँ।
दामिनी बन तेरे साथ प्रियतम मैं दमकना चाहती हूँ।
तुम बनों घनघोर घन ,
बनके मैं चपला चपल,
निश्शब्द शुभ्राकाश को मुखरित बनाना चाहती हूँ।
ज़िन्दगी सुमधुर तुझसे कुछ पल चुराना चाहती हूँ,
प्रियतम सानिध्य के कुछ पल जुटाना चाहती हूँ।
Thursday, February 19, 2009
स्पंदन के क्षण
जीवन नदिया बह रही थी
शांत और निस्स्पंद,
बीत जाता था हर दिन
नीरव निश्-शब्द ।
दूर कहीं पर गूंजती थी
तान मदिर वंशी की,
टेरती थी प्राण-प्रिया को
साज मधुर पी की।
आत्मा का प्रबल आह्वान,
गूंजता बन सुमधुर तान।
विकल हुए मन प्राण प्रिया के,
शिथिल हुए बंधन जीवन के।
मन पाखी ने पर फैलाये,
पुलक उठी तब दशों दिशाएं।
अवनि और अम्बर हैं हर्षित,
आज हुआ कण-कण है स्पंदित।
शांत और निस्स्पंद,
बीत जाता था हर दिन
नीरव निश्-शब्द ।
दूर कहीं पर गूंजती थी
तान मदिर वंशी की,
टेरती थी प्राण-प्रिया को
साज मधुर पी की।
आत्मा का प्रबल आह्वान,
गूंजता बन सुमधुर तान।
विकल हुए मन प्राण प्रिया के,
शिथिल हुए बंधन जीवन के।
मन पाखी ने पर फैलाये,
पुलक उठी तब दशों दिशाएं।
अवनि और अम्बर हैं हर्षित,
आज हुआ कण-कण है स्पंदित।
अनुत्तरित प्रश्न
क्यूँ आए मेरे जीवन में?
क्यूँ देनी चाही थी खुशियाँ?
भाव-पुष्प का अर्घ्य दिया क्यूँ?
आशा का संचार किया क्यूँ?
निस्संग जीवन था बीत चला,
चिर दुःख था जीवन-साथी।
भोर-किरण संदेश न लाती,
सांझ सदा यूँ ही ढल जाती।
तेरे आने से जीवन में
खुशियों ने पहचान बना ली,
इन नयनों ने हँसना सीखा,
प्राणों ने श्रृंगार किया।
बिखरेंगे जब स्वप्निल इन्द्रधनु,
कैसे धीर धरुँगी प्रियतम?
पुनः एकाकी जीवन से अब,
किस विध प्रीत करुँगी प्रियतम?
क्यूँ देनी चाही थी खुशियाँ?
भाव-पुष्प का अर्घ्य दिया क्यूँ?
आशा का संचार किया क्यूँ?
निस्संग जीवन था बीत चला,
चिर दुःख था जीवन-साथी।
भोर-किरण संदेश न लाती,
सांझ सदा यूँ ही ढल जाती।
तेरे आने से जीवन में
खुशियों ने पहचान बना ली,
इन नयनों ने हँसना सीखा,
प्राणों ने श्रृंगार किया।
बिखरेंगे जब स्वप्निल इन्द्रधनु,
कैसे धीर धरुँगी प्रियतम?
पुनः एकाकी जीवन से अब,
किस विध प्रीत करुँगी प्रियतम?
Wednesday, June 25, 2008
पाथेय
अनंत यात्रा के पथ पर,
यह जीवन बढ़ता जाता प्रतिपल ,
राह कभी पथरीली होती,
वक्र कभी और कभी सरल।
जीवन में आवें जब मरुस्थल ,
याद करो तब नंदन-कानन ,
जीवन के सुरभित से वे पल ,
देंगे तुमको तत्क्षण संबल।
अनंत यात्रा के पथ पर ,
यह जीवन बढ़ जायेगा अविचल।
अनंत यात्रा के पथ पर ,
यह जीवन बढ़ता जाता पल-पल।
यह जीवन बढ़ता जाता प्रतिपल ,
राह कभी पथरीली होती,
वक्र कभी और कभी सरल।
जीवन में आवें जब मरुस्थल ,
याद करो तब नंदन-कानन ,
जीवन के सुरभित से वे पल ,
देंगे तुमको तत्क्षण संबल।
अनंत यात्रा के पथ पर ,
यह जीवन बढ़ जायेगा अविचल।
अनंत यात्रा के पथ पर ,
यह जीवन बढ़ता जाता पल-पल।
Friday, May 23, 2008
तेरी यादों की धूप
तेरी यादों की सुनहरी धूप,
मेरे मन के आँगन में उतर आती है दबे पाँव,
चुपके से चुरा ले जाती है मेरी आंखों से उदासी के घने साए ,
दूर क्षितिज पर बिखेर देती है लालिमा तेरे प्यार की ,
पुलक उठती है धरा भी पाकर मधुरिमा तेरे प्यार की ।
- नीलिमा
मेरे मन के आँगन में उतर आती है दबे पाँव,
चुपके से चुरा ले जाती है मेरी आंखों से उदासी के घने साए ,
दूर क्षितिज पर बिखेर देती है लालिमा तेरे प्यार की ,
पुलक उठती है धरा भी पाकर मधुरिमा तेरे प्यार की ।
- नीलिमा
Subscribe to:
Posts (Atom)
